Android Accessibility Suite
8.6
414 समीक्षा
43.9 MB
फाइल का आकार
- 0/67सुरक्षा
Everyone
Android 9.0+
Android OS
Android Accessibility Suite के बारे में
इसमें सुलभता मेन्यू, TalkBack की सुविधा, और भी बहुत कुछ शामिल है.
Android Accessibility Suite, सुलभता से जुड़े अलग-अलग ऐप्लिकेशन का एक कलेक्शन है. इससे Android डिवाइस का इस्तेमाल, बिना देखे या स्विच वाले डिवाइस की मदद से किया जा सकता है.
Android Accessibility Suite में ये सुविधाएं शामिल हैं:
• सुलभता मेन्यू: यह स्क्रीन पर दिखने वाला बड़ा मेन्यू है. इससे फ़ोन को लॉक करें, आवाज़ और स्क्रीन की रोशनी को कम-ज़्यादा करें, और स्क्रीनशॉट लेने जैसे कई काम करें.
• 'चुनें और सुनें' सुविधा: इस सुविधा की मदद से स्क्रीन पर मौजूद आइटम चुनकर, उन्हें तेज़ आवाज़ में सुनें.
• TalkBack स्क्रीन रीडर: इस सुविधा का इस्तेमाल करके, बोलकर दिया गया जवाब सुनें, हाथ के जेस्चर से अपना डिवाइस कंट्रोल करें, और स्क्रीन पर दिए गए ब्रेल कीबोर्ड की मदद से टाइप करें.
शुरू करने के लिए:
1. अपने डिवाइस का सेटिंग ऐप्लिकेशन खोलें.
2. 'सुलभता' को चुनें.
3. सुलभता मेन्यू, चुनें और सुनें या TalkBack को चुनें.
Android Accessibility Suite, Android 7 (Android N) या इसके बाद के वर्शन पर काम करता है. TalkBack की सुविधा, Wear OS 3.0 या इसके बाद के वर्शन पर काम करती है.
अनुमतियों की सूचना
• फ़ोन: Android Accessibility Suite, फ़ोन से जुड़ी जानकारी पर नज़र रखता है, ताकि वह कॉल के दौरान बोलकर दी जा रही सूचनाओं को मैनेज कर सके.
• सुलभता सेवा: यह ऐप्लिकेशन एक सुलभता सेवा है. इसलिए, यह आपकी कार्रवाइयों पर नज़र रख सकता है और विंडो का कॉन्टेंट वापस ला सकता है. साथ ही, यह इस बात पर भी नज़र रख सकता है कि डिवाइस पर क्या लिखा जा रहा है.
• सूचनाएं: यह अनुमति देने पर, TalkBack आपको अपडेट के बारे में सूचना देता है.
What's new in the latest 17.1.0.1003738110
• टेक्स्ट चुनने की सुविधा और बेहतर बनायी गयी
• TalkBack की सेटिंग में जाकर आवाज़ चुनने की सुविधा
• ब्रेल डिसप्ले को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने की बेहतर सुविधा
• चाइनीज़, जैपनीज़, कोरियन, और वियतनामीज़ भाषाओं में फ़िज़िकल कीबोर्ड से टाइप करने का अनुभव और बेहतर बनाया गया
• स्मार्ट 'ब्राउज़ करें' मोड का इस्तेमाल करते समय, कीबोर्ड के इंटरैक्शन और बेहतर बनाए गए हैं
• TalkBack की परफ़ॉर्मेंस को और बेहतर बनाया गया है
Android Accessibility Suite APK जानकारी
Android Accessibility Suite के पुराने संस्करण
APKPure ऐप के माध्यम से सुपर तेज़ और सुरक्षित डाउनलोडिंग
एंड्रॉइड पर XAPK/APK फ़ाइलें इंस्टॉल करने के लिए एक-क्लिक करें!