Nonogram.com - क्रॉस पिक्चर

Easybrain
Oct 22, 2026
  • 9.2

    47 समीक्षा

  • 184.8 MB

    फाइल का आकार

  • 0/64
    सुरक्षा
  • Everyone

  • Android 8.0+

    Android OS

Nonogram.com - क्रॉस पिक्चर के बारे में

नॉनोग्राम पहेली आपके दिमाग और लॉजिक को प्रशिक्षित करने के लिए एक नंबर गेम है।

Nonogram.com, ग्रिडलर के विशाल संग्रह वाली एक एडिक्टिव पिक्चर क्रॉस पहेली है। टॉप डेवलपर द्वारा बनाए गए इस खेलने में आसान नंबर पहेली से अपने दिमाग को चुनौती दें और एक असली Nonogram.com मास्टर बनें! दुनिया भर के नॉनोग्राम पहेली के खिलाड़ियों में शामिल हों, पिक्सेल आर्ट तस्वीरों को उजागर करने के लिए लॉजिक का इस्तेमाल करें और मजे करें!

Nonogram.com की हाईलाइट:

· क्लासिक नॉनोग्राम पहेली गेमप्ले में स्पष्ट डिज़ाइन और आपके गेम में नयापन लाने और इसे रोमांचक बनाने के लिए कई तरह की विशेषताएं हैं। अपना पसंदीदा नंबर पहेली पेज खोजें और कभी भी, कहीं भी खेलें।

· पिक्चर क्रॉस पहेलियाँ आपके दिमाग को एक्टिव रखने का एक शानदार साधन है। अपने हिसाब से कठिनाई का स्तर चुनें और खास नॉनोग्राम संग्रह बनाने का आनंद लें। अपनी लॉजिकल सोच और कल्पना शक्ति को एक साथ काम में लाएं!

· जब भी आपको अपने दैनिक काम से थोड़ा ब्रेक लेने का मन करे, तब ये नंबर पहेलियाँ बहुत ही बढ़िया हैं। बस अपना फोन या टैबलेट उठाएं और आराम करने और अपने दिमाग को शांत करने के लिए कुछ नॉनोग्राम तस्वीरों में रंग भरें!

Nonogram.com की विशेषताएँ:

· कई सारी नॉनोग्राम पहेलियाँ जिसमें रंग भरे जाने वाली तस्वीरों को दोहराया नहीं जाता है।

· सीज़नल ईवेंट। कई कठिनाई के स्तरों वाले नॉनोग्राम हल करके सीमित समय के ईवेंट पूरे करें। सारे खास पिक्चर क्रॉस पोस्टकार्ड उजागर करें और एकत्र करें। आपसे एक भी ईवेंट न चूके, इसके लिए हमारे नंबर पहेली के अपडेट फॉलो करें!

· दैनिक चुनौतियां: महीने के आखिर में एक खास ट्रॉफी हासिल करने के लिए हर रोज़ पिक्चर क्रॉस पहेलियों को हल करें!

· टूर्नामेंट। अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करें और जितनी हो सकें उतनी नॉनोग्राम तस्वीरों में रंग भरें। अपने कौशलों का अभ्यास करें, अधिक पॉइंट्स हासिल करने और टॉप प्राइज़ जीतने के लिए और अधिक कठिन पहेली वाला पेज चुनें!

· पिक्चर क्रॉस पहेलियों को हल करते समय अगर आप कहीं अटक जाएं, तो उपलब्ध संकेतों का इस्तेमाल करें।

· ऑटो-क्रॉस आपको नंबर पहेलियों में उन लाइनों पर ग्रिड भरने में मदद करते हैं जहां वर्ग पहले से ही सही ढंग से रंगे हुए हों।

नॉनोग्राम को पिक्चर क्रॉस पहेली, ग्रिडलर या पिक्टोग्राम के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपने इनमें से किसी भी नाम से ये खेल पहले भी खेला हुआ है, तो इसके नियम जानते होंगे। ये नियम बहुत ही आसान हैं:

· इस नंबर पहेली का लक्ष्य पिक्चर क्रॉस ग्रिड को भरना और किस नॉनोग्राम तस्वीर को रंगना है यह तय करते हुए एक छिपी हुई तस्वीर को उजागर करना है।

· नॉनोग्राम हल करने के लिए कौन से सेल में रंग भरा जाए या किसे खाली छोड़ दिया जाए, यह समझने के लिए नंबर वाले संकेतों का पालन करें।

· हर एक नॉनोग्राम पहेली पेज में ग्रिड की हर एक पंक्ति के बगल में और हर एक कॉलम के ऊपर नंबर लिखे होते हैं। वे आपको दिखाते हैं कि किसी पंक्ति या कॉलम में रंगीन सेल की बिना टूटी हुई कितनी लाइनें हैं और उनका क्रम क्या है।

· इस नंबर पहेली में बिना टूटी हुई लाइनों के बीच कम से कम एक खाली वर्ग होना चाहिए।

· आप क्रॉस की मदद से उन सेल को मार्क कर सकते हैं जिनमें रंग नहीं भरा जाना चाहिए। इससे आपको पहेली पेज पर अपनी अगली चाल चलने में मदद मिल सकती है।

Nonogram.com की दुनिया में डूब जाएं। अपनी पसंदीदा कठिनाई वाले पहेली पेज से अपने दिमाग को चुनौती दें। पिक्चर क्रॉस पहेलियों को हल करने के लिए अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करें! अपने मानसिक कौशलों को धार दें, नए आर्टवर्क खोजें और नॉनोग्राम के मजे लें!

उपयोग की शर्तें:

https://easybrain.com/terms

गोपनीयता नीति:

https://easybrain.com/privacy

अधिक दिखाएंकम दिखाएं

What's new in the latest 5.35.0

Last updated on 2026-10-22

- प्रदर्शन और स्थिरता में सुधार

हमने आपकी सभी टिप्पणियों को ध्यान से देखा है और इस गेम को और भी बेहतर बनाया है। कृपया हमें बताएं कि आप इस खेल से क्यों प्यार करते हैं और आपको और कौन से सुधार चाहिए। अपने दिमाग को Nonogram.com से एक्टिव रखें!
अधिक दिखाएंकम दिखाएं

Nonogram.com - क्रॉस पिक्चर APK जानकारी

नवीनतम संस्करण
5.35.0
श्रेणी
पहेली
Android OS
Android 8.0+
फाइल का आकार
184.8 MB
विकासकार
Easybrain
Available on
कॉन्टेंट रेटिंग
Everyone
सुरक्षा रिपोर्ट
0/64
स्कैन परिणाम: सुरक्षित
किसी भी सुरक्षा विक्रेता ने इस फ़ाइल को दुर्भावनापूर्ण के रूप में चिह्नित नहीं किया
कोई वायरस नहीं
कोई स्पाइवेयर नहीं
कोई मैलवेयर नहीं
कोई वायरस नहीं
कोई स्पाइवेयर नहीं
कोई मैलवेयर नहीं
स्कैन तिथि:Oct 22, 2026
पैकेज का नाम: com.easybrain.nonogram
SHA-256:79e94a20c340ad675db4dcd6292a815836a0e07441630ec4b4e65327ed4aeea1
SHA-1:4a97684a6ac0e151e6ec8192fb95b66c7e7244e6
और दिखाएंकम दिखाएं

अधिक खेल पुरस्कार और छूट प्राप्त करने के लिए APKPure ऐप को डाउनलोड करें

एंड्रॉइड पर XAPK/APK फ़ाइलें इंस्टॉल करने के लिए एक-क्लिक करें!

डाउनलोड APKPure
सुरक्षा रिपोर्ट

Nonogram.com - क्रॉस पिक्चर

5.35.0

0
/64
कोई सुरक्षा प्रदाता ने इस फ़ाइल को दुर्भावनापूर्ण के रूप में झंडी नहीं दी
अंतिम स्कैन: Oct 22, 2026
कोई वायरस नहीं
कोई स्पाइवेयर नहीं
कोई मॉलवेर नहीं
APKPure.net द्वारा सत्यापित
SHA256:

79e94a20c340ad675db4dcd6292a815836a0e07441630ec4b4e65327ed4aeea1

SHA1:

4a97684a6ac0e151e6ec8192fb95b66c7e7244e6