Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन

Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन

  • 9.2

    58 समीक्षा

  • 30.9 MB

    फाइल का आकार

  • 0/62
    सुरक्षा
  • Everyone

  • Android 10.0+

    Android OS

Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन के बारे में

हजारों मुफ्त कस्टम एडिटिंग टूल्स के साथ मौलिक लोगो और डिज़ाइनें बनाएँ

हजारों मुफ़्त ग्राफिक एलीमेंट और एडिटिंग विकल्पों के साथ मौलिक लोगो और डिज़ाइनें बनाएँ। "Logo Maker Plus" [Logopit Plus] में असीमित रचनात्मकता मिलती है। हम हर आवश्यक कैटगरी के आइकॉन ऑफर करते हैं| इस ऑल-इन-वन लोगो जेनेरेटर के साथ आप कम समय में एक मौलिक लोगो बना सकते हैं। आप आइकॉन का रंग बदल सकते हैं, या लोगो को रंगने के लिए टेक्स्चर इमेज का उपयोग कर सकते हैं और कस्टम फ़िल्टर लगा सकते हैं। डिज़ाइन के लिए सही टेक्स्चर के प्रयोग से एक साधारण सा आइकॉन भी बिल्कुल अलग दिखने लगता है। आप मूल रंग ग्रेडिएंट भी बना सकते हैं और उन्हें अपने लोगो पर उपयोग कर सकते हैं। अपने लोगो को 3D की गहराई देकर उसे 3D लोगो जैसा बनाने का विकल्प भी है। अब और इंतजार न करें, हमारे Logo Maker का मुफ्त उपयोग करें और इसके अनूठेपन को महसूस करें हम आपको केवल मुफ़्त लोगो डिज़ाइन के टेंप्लेट ही नहीं दे रहे जिससे आप नया कुछ न बना पाएँ बल्कि वो टूल भी दे रहे हैं जिसकी जरूरत आपको मौलिक लोगो बनाने के लिए पड़ेगी।

इतना ही नहीं, Logo Maker Plus के साथ लोगो डिज़ाइन के अलावा भी बहुत कुछ बना सकते हैं। यह बस एक लोगो बनाने की एप नहीं हैं। इसे आप Logopit Plus भी कह सकते हैं, इसके साथ बहुत ही कम समय में आपके सभी सोशल मीडिया के कवर बनाए जा सकते हैं, यह एक कवर मेकर, बैनर डिज़ाइनर, फोटो एडिटर, या एक पोस्टर मेकरभी है। आपकी अधिकतर ग्राफिक डिज़ाइन की जरूरतें एक ही जगह पर पूरी हो जाएंगी। आप फ़ेसबुक कवर, ट्विटर पोस्ट, ट्विटर हेडर पिक्चर, पिन्ट्रेस्ट ग्राफिक, पोस्टर, यूट्यूब कवर फोटो, थंबनेल, आइकॉन के अलावा और भी बहुत कुछ बना सकते हैं। सोने पे सुहागा यह है कि हम 1000 से अधिक मुफ़्त रेडीमेड इंस्टाग्राम पोस्ट, यूट्यूब थंबनेल और अन्य सोशल मीडिया ग्राफिक प्रदान करते हैं।

आइए टाइपोग्राफी के बारे में बात करें और जानें कि Logo Maker के साथ आप कौन-कौन से शानदार टेक्स्ट आप अपनी फोटो पर लगा सकते हैं। हम "Fonts+" नाम का एक नया फीचर लाए हैं जिसमे 700 नए फॉन्ट समूह हैं जो लैटिन से लेकर अरेबिक तक, सिरिलीक से लेकर ग्रीक तक लगभग सभी भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप तीन आयामी गहराई देकर अपने टेक्स्ट को 3D बना सकते हैं, याद रखिए कि Logopit ही असली 3D लोगो मेकर है। आप अपने टेक्स्ट को गोलाकार बना सकते हैं, टेक्स्ट को मोड़ सकते हैं, आप इसे लहरदार बना सकते हैं या इन सभी फीचर्स को एक साथ उपयोग में ला सकते हैं। इसमें अक्षरों के बीच के अंतराल और रेखा की लंबाई को अपने अनुसार बदलने का विकल्प भी है।

और, इसमें आप अपनी स्वयं की इमेज और पिक्चर का प्रयोग भी कर सकते हैं। अपनी डिवाइस की गैलरी से इमेज को आसानी से इम्पोर्ट कीजिए और कुछ ही सेकेंड्स में इसे अपनी डिज़ाइन में जोड़ लीजिए। आप तुरंत ही अपनी इमेज पर 50 से अधिक फ़िल्टर लगा सकते हैं। और ब्लेंडिंग के विकल्प को मत भूलिए। जी हाँ, आप अपनी इमेज को दूसरी पिक्चर और पहले से बने पैटर्न में मिला सकते हैं। फोटो फ़िल्टर और फोटो ब्लेंडिंग .... ये ऐसी चीजें नहीं हैं जिनकी आप साधारण लोगो मेकर से उम्मीद करते हैं, है न? अभी और भी है, आप अपनी पिक्चर को सीधे आइकॉन में भी इम्पोर्ट कर सकते हैं। इसे बस मज़े के लिए आज़मा कर देखें।

अपनी डिज़ाइन पूरी करने के बाद आप इसे ड्राफ्ट के रूप में सहेज सकते हैं ताकि बाद में कभी आकर आप इसे संशोधित कर सकें और कई नयी शानदार डिज़ाइनें बना सकें।

Logo Maker Plus संक्षिप्त विवरण;

● कई इंडस्ट्रीज़ में वर्गीकृत हमारे हजारों मुफ़्त लोगो में से विभिन्न आइकन चुनें और जोड़ें।अपने लोगो में रंग बदलें, ग्रेडिएंट रंग लगाएँ, टेक्स्चर, किनारी, छाया और त्रिआयामी गहराई जोड़ें। ( रुचि रखने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए प्रीमियम और एक्सक्लूसिव लोगो पैकेज उपलब्ध हैं। गोल्डेन रेशियो तकनीक का उपयोग करके बनाए गए हमारे विशेष लोगो देखना न भूलें। आख़िरकार Logopit सबसे पहले एक Logo Maker है।)

● सॉलिड या ग्राडिएंट रंग का टेक्स्ट डालें, इसमें कस्टम पैटर्न लगाएँ, किनारी, छाया और 3D गहराई जोड़ें। 700 फॉन्ट प्रकारों में से उचित फॉन्ट चुनें।

● अपनी पिक्चर इम्पोर्ट करें, उन पर फोटो फ़िल्टर लगाएँ, उन्हें दूसरी पिक्चर के साथ मिलाएँ। अपनी पिक्चर पर किनारी, छाया और 3D गहराई जोड़ें।

बिज़नेस लोगो या बस आपके सोशल मीडिया लोगो के लिए एक सम्पूर्ण लोगो डिज़ाइनर के तौर पर, Logo Maker Plus एक कॉम्पैक्ट ऐप द्वारा आपकी सभी समस्याओं को दूर कर देता है। लोगो डिज़ाइन करने का सबसे प्रेरणादायक टूल+सभी सोशल मीडिया पोस्ट आपकी सेवा में हाज़िर हैं।

अधिक दिखाएं

What's new in the latest 1.4.0.8

Last updated on 2026-06-06
Another minor bug is fixed.
अधिक दिखाएं

वीडियो और स्क्रीनशॉट

  • Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन पोस्टर
  • Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन स्क्रीनशॉट 1
  • Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन स्क्रीनशॉट 2
  • Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन स्क्रीनशॉट 3
  • Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन स्क्रीनशॉट 4
  • Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन स्क्रीनशॉट 5
  • Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन स्क्रीनशॉट 6
  • Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन स्क्रीनशॉट 7

Logo Maker Plus ग्राफिक डिज़ाइन APK जानकारी

नवीनतम संस्करण
1.4.0.8
Android OS
Android 10.0+
फाइल का आकार
30.9 MB
Available on
कॉन्टेंट रेटिंग
Everyone
सुरक्षा रिपोर्ट
0/62
स्कैन परिणाम: सुरक्षित
किसी भी सुरक्षा विक्रेता ने इस फ़ाइल को दुर्भावनापूर्ण के रूप में चिह्नित नहीं किया
कोई वायरस नहीं
कोई स्पाइवेयर नहीं
कोई मैलवेयर नहीं
कोई वायरस नहीं
कोई स्पाइवेयर नहीं
कोई मैलवेयर नहीं
स्कैन तिथि:Jun 6, 2026
पैकेज का नाम:com.logopit.logoplus
SHA-256:c45f847b9512f5c8a518fd11288c3b29dc60aa9ec2dcb94e0c78e17e63fc04e9
SHA-1:b8a8a227e3a5abac66d6c5744f4f6c389dcdfecb
और दिखाएं
APKPure आइकन

APKPure ऐप के माध्यम से सुपर तेज़ और सुरक्षित डाउनलोडिंग

एंड्रॉइड पर XAPK/APK फ़ाइलें इंस्टॉल करने के लिए एक-क्लिक करें!

डाउनलोड APKPure
thank icon
We use cookies and other technologies on this website to enhance your user experience.
By clicking any link on this page you are giving your consent to our Privacy Policy and Cookies Policy.
Learn More about Policies