About Kalyan
आध्यात्मिक जगत में कल्याण का संग्रहणीय साहित्य के रूप में प्रतिष्ठित स्थान है।
कल्याण की आवश्कता सबको है। जगत्में कौन ऐसा मनुष्य है जो अपना कल्याण नहीं चाहता? इसी आवश्यकताका अनुभव कर आज यह ‘कल्याण’ भी प्रकट हो रहा है|
शुभ, मङ्गल, शिव और भद्र आदि कल्याण के पर्यायवाची शब्द हैं परन्तु इनका अर्थ करने में अपने अपने उद्देश्य के अनुसार बड़ा अन्तर डाल दिया जाता है। कोई स्त्री, पुत्र, धन, मान और बड़ाई की प्राप्ति को शुभ मानते हैं तो कोई इन सबको त्यागकर निर्जन प्रदेश में निवास करना ही शुभ समझते हैं, कोई पर-धन-अपहरण मैं ही अपना मङ्गल मानते हैं तो कोई परार्थ अर्थ के उत्सर्ग को मङ्गल समझते हैं, इस प्रकार अपनी अपनी रुचि के अनुसार लोग कल्याण का भिन्न भिन्न अर्थ किया करते हैं, वास्तविक कल्याण किस वस्तु में है इसका एक मत से निर्णय आज तक नहीं हो सका है।
परन्तु त्रिकालज्ञ ऋषि मुनियन, महात्माओं ने और जगत् के बड़े बड़े धीमान् पुरुर्षों ने अपनी दिव्य दृष्टि से ‘‘परमात्मा की आज्ञानुसार शुभ कर्म करते हुए अन्त में परमात्मा की प्राप्ति कर लेने को ही” परम कल्याण माना है। इसी को ब्रह्मवेत्ता महापुरुष मोक्ष कहते हैं. इसी को भक्त ने अपनी रसीली वाणी से श्यामसुन्दर का “अनन्य प्रेम’’ कहा है और यही सबका एक मात्र सम्पादनीय परम पुरुषार्थ है ! यही एक ऐसा विषय है, जिसमें सबका समान अधिकार है, इसमें स्त्री-पुरुष और ब्राह्मण-शूद्रका कोई भेद नहीं ! धन-ऐश्वर्य, रूप-गुण, विद्या-कला और वर्ण-जाति आदिसे यहां कुछ भी सम्बन्ध नहीं|
इसी बात का प्रचार करने के लिये, उसी कल्याण के स्वामी की पवित्र प्रेरणा से और कुछ कल्याणमय तथा कल्याणकामी महानुभावों की अनुमति से इस “कल्याण” का जन्म हुआ है!
“कल्याण” के द्वारा यथासम्भव उन प्रातःस्मरणीय ऋषिमुनियों और महापुरुषों की दिव्य वाणीका ही प्रचार किया जाता है जो अपने अलौकिक तेज से पथभ्रष्ट पथिकों को कल्याण के सुन्दर मार्ग पर लाने में समर्थ हैं !
मनुष्य के विचारों का कार्य में परिणत होना प्रेरक प्रभु के आधीन है उस मङ्गलमय की इच्छा से जो कुछ भी हो रहा है सो सभी कल्याण है, उसका कोई भी कार्य कल्याण से रहित नहीं होता ।
एक भरोसो एक बल, एक आश विश्वास ।।
एक राम घनश्याम हित, चातक तुलसीदास ।।
राम भरोसो राम बल, रामनाम विश्वास ।
सुमिरि नाम मंगल कुशल, मांगत तुलसीदास ॥
तब लगि कुशल न जीव कहं, सपनेहुं नहिं विश्राम ।
जब लगि भजत न रामपद, शोकधाम तजि काम ||
What's new in the latest 1.0
* Minor Bug Fixation
Kalyan APK Information
Old Versions of Kalyan
Super Fast and Safe Downloading via APKPure App
One-click to install XAPK/APK files on Android!






